फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आवास पर मनाया जश्न

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में सहारनपुर को मिली बड़ी सौगातों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। उन्होंने सांसद राघवलखन पाल शर्मा के आवास पर जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और सांसद का आभार जताया। 
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता ठा. राजवीर सिंह और महामंत्री शीतल विश्नोई ने कहा कि विकास की दूरगामी सोच रखने वाले सांसद राघवलखन पाल और विकास करने का दृढ़ संकल्प लेकर आई मोदी सरकार की जुगलबंदी से ही गत वर्ष टपरी मुजफ्फरनगर रेल लाइन और अब सहारनपुर-शामली दिल्ली रेल लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण जैसे विकास कार्यो की नींव पड़ी है।

साथ ही स्टार पेपर मिल फाटक पर ओवरब्रिज की घोषणा भी बजट में की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद और केंद्र सरकार का आभार जताया। 

पार्टी उपाध्यक्ष संदीप रावत और किशोर शर्मा ने कहा कि लोगों की उम्मीदें पूरी हो गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर देर शाम तक जश्न मनाया। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा, अमित गर्ग, हन्नी वर्मा, मानवेंद्र भारद्वाज, विनेश शर्मा, विजेंद्र जंधेड़ी, संचित अरोडा, गुरुचरण सिंह, सतीश त्यागी, आनंद, चरण सिंह, प्रीतम चौधरी, विराट पुरी, सुधीर पंवार, अमित त्यागी, दीपक रहेजा, सुभाष सैनी, राजीव गुप्ता, राहुल सडाना, राज, अंकित राणा, राहुल शर्मा, भानु, सुरजीत, पद्म, सौरभ, प्रवीण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें