सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई द्वारा व्यापार महोत्सव का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से महोत्सव को मनोरंजक बनाया गया। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार महोत्सव को कराने का उद्देश्य कम कीमत पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं से सुसज्जित वेंटीलेटर एंबुलेंस समाज को समर्पित करना और वरिष्ठ व्यापारियों एवं उद्यमियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन अनेजा, आईजी देहरादून पुष्पक ज्योति, डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र उपेंद्र अग्रवाल, महापौर संजीव वालिया के द्वारा एंबुलेंस समर्पित की गई। उद्यमी नवीन मक्कड़, राजेश मेहता, संजय कर्णवाल, गोपाल कृष्ण कालड़ा को भामाशाह प्रतिष्ठा सम्मान देकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह के रूप में पटका देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा क्रिकेटर सारुल कंवर, कबड्डी के क्षेत्र में राहुल चौधरी, कशिश आर्य, करण मेहता आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेें फैशन शो का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, जगपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश जैन, आशीष भाटिया, हरप्रीत सिंह, महेंद्र पाल मनोचा, रोहित गांधी, संजय अग्रवाल, राजपाल सिंह, राजीव संघल, राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, राजकुमार विज, तेजवीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।