फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में स्थापित होंगे सीएनजी रेट्रो फिटनेस सेंटर

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में बैठक लेते कमिश्नर एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल के तीनों जिलों में सीएनजी रेट्रो फिटनेस सेंटर की स्थापना होगी। इसको लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में विचार हुआ है। मंडल में 144 स्कूल बसों और 250 तीन पहिया वाहनों का परमिट निरस्त करने का भी निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि की अध्यक्षता में प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। इनमें वाहन विक्रय के उपरांत कुल 13 परमिट धारकों के हस्तांतरण स्वीकृत किए गए तथा कुल 07 वारिसानों के नाम परमिट हस्तांतरण की सूची प्रदान की गई।
इसके अलावा सहारनपुर में 15 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुकीं स्कूल बसें, स्कूलों में ठेका गाड़ियों के रूप में संचालित बसें एवं वैन और एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर व शामली जिले में निर्धारित 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी स्कूल बसों का परमिट निरस्त होगा। ऐसी स्कूल बसें करीब 144 हैं। खतौली-जानसठ-मीरापुर-रामराज एवं संबद्ध मार्ग के 10 परमिट धारकों को जानसठ से शुक्रताल तक प्राधिकरण की दो दिसंबर 1993 द्वारा प्राप्त निस्तारीकरण को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर एवं शामली में सीएनजी युक्त तीन पहिया ऑटो के संचालन की अनुमति प्रदान की गई। जनपद शामली में डीजल चालित ऑटो/टेंपो के संचालन एवं नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली द्वारा सीएनजी फिलिंग स्टेशन की स्थापना एवं पुराने डीजल युक्त वाहनों के सीएनजी में प्रतिस्थापना के संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर में एक एक सीएनजी रेट्रो फिटनेस सेंटर की स्थापना पर विचार हुआ तथा निर्णय लिया कि सहारनपुर में भी इसकी स्थापना शीघ्र कराई जाए। स्टेज कैरिज के नए 08 परमिटों के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी की आख्या प्राप्त होने के उपरांत स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें