फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर की स्मार्ट रफ्तार पर कंपनी की मनमानी का ब्रेकर

विज्ञापन
कमिश्नर एवी राजमौली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीएनजी पंप का स्ट्रक्चर तैयार, आपूर्ति का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में सीएनजी पंप के लिए कई जगह स्ट्रक्चर तैयार हो चुके हैं, लेकिन इनसे सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है। पेट्रोलियम कंपनी सीएनजी सप्लाई के लिए हरी झंडी नहीं दे रही हैं। जनता को महंगे दामों पर पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है। जबकि बढ़ते प्रदूषण पर एनजीटी पर कई बार फटकार लगा चुका है।
शहर सहित जिले में सीएनजी के पांच फिलिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं, लेकिन आपूर्ति न मिलने से 10 लाख से अधिक वाहन महंगा ईंधन लेने पर मजबूर हैं। वहीं, डीजल वाले वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर एनजीटी का शिकंजा कस रहा है। ऐसे में वाहन स्वामियों को सीएनजी जैैसे विकल्प का इंतजार है। महानगर सहित जिले में 150 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन पंपों पर रोजाना करीब तीन लाख लीटर डीजल और ढाई लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। मौजूदा समय में डीजल का रेट 75 रुपये प्रति लीटर से अधिक है तो पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक में मिल रहा है। यदि वाहन स्वामियों को सीएनजी का विकल्प मिलता है तो उन्हें 57 रुपये प्रति किलो ही खर्च पड़ेगा और वाहन का एवरेज भी ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन

भेजा जा चुका सीएनजी बस सेवा का प्रस्ताव
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा कहते हैं कि डीजल के मुकाबले सस्ती होने के कारण सीएनजी बस सेवा का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लेकिन सीएनजी की आपूर्ति न होने के कारण प्रस्ताव अटका हुआ है। महानगर में छह रूटों पर 50 सीएनजी बसों की सेवा संचालित होनी है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है।
एक साल पहले तैयार हो चुका स्ट्रक्चर
महानगर में दिल्ली रोड पर पाइनवुड स्कूल के सामने और बराबर वाले पंपों पर सीएनजी के लिए स्ट्रक्चर एक साल पूर्व तैयार हो चुका है। एक पंप के सेल्स मैनेजर रोहित चौहान और अन्य स्टाफ ने बताया कि यहां आने वाले लोग बार-बार पूछते हैं कि सीएनजी सेवा कब शुरू होगी। हम भी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। इनके अलावा नागल और दिल्ली रोड सहित तीन अन्य जगहों पर भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन संचालित किए जाने हैं।
तीन जगह टोल से और महंगा हो गया सफर
महानगर के व्यापारी सचिन गुप्ता कहते हैं कि जिले में शाहजहांपुर, कोलकी कला और चमारीखेड़ा में तीन जगह टोल व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे अंबाला हाईवे और दून हाईवे पर वाहनों का सफर पहले ही काफी महंगा हो चुका है। व्यापारियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई शहरों में आना-जाना पड़ता है। इसलिए सीएनजी का विकल्प तो दिया जाए।
पंप संचालक भी नए विकल्प को आएंगे आगे
पेट्रोल एवं डीजल विक्रेता संघ के सचिव अतुल सिंघल कहते हैं कि मंडल के ही दूसरे जिले मुजफ्फरनगर में सीएनजी फिलिंग सेंटर शुरू हो गए हैं। यहां भी वाहन स्वामी इंतजार में हैं। सीएनजी आपूर्ति शुरू होगी तो कई पंप संचालक इसके लिए आगे आएंगे। वहीं, जनपदीय बस आपरेटर्स संघर्ष समिति के सचिव मुकेश त्यागी कहते हैं कि डीजल की बसों के नाम पर निजी संचालकों का बार-बार उत्पीड़न होता है। सीएनजी जैसे विकल्प मिलेंगे तो प्रदूषण कम होगा। इसलिए यह सेवा जल्द शुरू की जाए।
विज्ञापन

वर्जन शेष...

दिल्ली रोड़ स्थित पंप पर सीएनजी की मशीन दिखाता कर्मी राहुल चौहान- फोटो : SAHARANPUR

जिला अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल सचिन गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

अतुल सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित पंप पर सीएनजी का तैयार स्ट्रक्चर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें