फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरा: विपक्ष पर खूब गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- वोट की ताकत से आप खुद चुनिए फैमिली फर्स्ट या नेशन फर्स्ट

Thu, 28 Mar 2024 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : शामली के बाद सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम योगी सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर गरजे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनमंच सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम योगी सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद रामलला ने अयोध्या में होली खेली है। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि जाति के नाम पर वोट लेने वालों के लिए परिवार जरूरी था। कहा कि वोट के माध्यम से फैमिली फर्स्ट या नेशन फर्स्ट आप खुद ही चुनिए। सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश की सीमा असुरक्षित थी, अब सुरक्षित है। कहा कि भाजपा ने सहारनपुर में मां शाकंभरी विवि बनाया तो सुरक्षा के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर भी बनाया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

विज्ञापन

सीएम योगी बोले- सहारनपुर में मां शाकंभरी विवि बनाया तो सुरक्षा के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वोट आपका लोकतांत्रिक अधिकार है। गलत दिशा में जाएगा तो कई पीढ़ियां परिणाम भुगतेंगी। सही दिशा में जाएगा तो नया भारत मिलेगा। पिछले 10 वर्ष में भारत बदला है। 2014 से पहले दुनिया में भारत के नागरिकों को शक की निगाहों से देखा जाता था। देश के माहौल को जिन लोगों ने खराब करने का प्रयास किया था, यह वही लोग हैं जो जाति के नाम पर वोट लेकर अव्यवस्था पैदा करते थे। आज देश की सीमा भी सुरक्षित और आंतरिक सुरक्षा भी बेहतर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 खत्म की तो आतंकवाद का भी सफाया किया। मोदी सरकार में सहारनपुर में मां शाकंभरी विवि का सपना साकार हुआ तो सुरक्षा के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर बनाया गया। इस साल के अंत तक दिल्ली से सहारनपुर सात घंटे की बजाय दो घंटे में पहुंचेंगे। एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है। ईश्वर चाहेंगे तो मेरठ की रैपिड देर सवेर तक सहारनपुर भी आएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें