फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर लगा रूट डायवर्जन, 10 किलोमीटर मार्ग रहेगा बंद

Wed, 06 May 2026 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद में मुख्यमंत्री की जनसभा के कारण मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर तक मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के देवबंद में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए बुधवार रात से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। जामिया तिब्बिया चिकित्सा महाविद्यालय से घलौली फाटक के बीच करीब दस किलोमीटर का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन


यह व्यवस्था बुधवार रात बारह बजे से लागू होकर गुरुवार शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले तय किए गए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि रास्ते में परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें:Mission 2027: सहारनपुर बना सियासी केंद्र, तीन महीने में तीसरा दौरा, देवबंद से चुनावी बिसात बिछाएंगे सीएम योगी

विज्ञापन

जनसभा के कारण बदली यातायात व्यवस्था
देवबंद में मुख्यमंत्री की जनसभा के कारण बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जामिया तिब्बिया चिकित्सा महाविद्यालय से घलौली फाटक के बीच का मुख्य मार्ग सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा।

हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन और कार्यक्रम में शामिल वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए यह रहेगा मार्ग
सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गागलहेड़ी, बड़कलां पुल (छुटमलपुर), भगवानपुर और रुड़की होते हुए आगे भेजा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने की कोशिश की जाएगी।

हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते
सहारनपुर की ओर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले हल्के वाहन देवबंद से बरला तिराहा होते हुए बरला मार्ग और छपार के रास्ते मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने वाले हल्के वाहनों को रोहाणा टोल से घलौली, रणखंडी, गुनारसी, नूरपुर शुगर मिल चौराहा, भायला फाटक, कासिमपुर और जामिया तिब्बिया चिकित्सा महाविद्यालय के रास्ते सहारनपुर भेजा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित मार्गों का पालन करने से जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें