फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधिशासी अधिकारी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Sat, 24 May 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
विज्ञापन
बेहट। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी राजकुमार, राजू और सभासद आयशा के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर विवाद के निपटारे का प्रयास करने के बजाय प्रकरण को हवा देने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में शामिल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बिरला ने कहा कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी और सभासद आयशा के बीच पिछले आठ दिन से विवाद चल रहा है, लेकिन इस बीच ईओ एक बार भी नगर पंचायत कार्यालय नहीं पहुंचीं। वह उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। यदि ईओ चाहतीं तो मामले का निपटारा कराने का प्रयास कर सकतीं थीं, लेकिन वह केवल सभासद की बात सही मानकर इस प्रकरण को हवा दे रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह अभी उनका एक दिवसीय धरना है। शनिवार को वह सांकेतिक हड़ताल भी करेंगे। यदि ईओ को बेहट नगर पंचायत के चार्ज से नहीं हटाया गया तो लड़ाई लंबी चलेगी। धरने में नगराध्यक्ष बल्ली महाराज, श्रवण कुमार, राजकुमार उर्फ राजू, विनय, सचिन, अजीम खान, करण सिंह, जोगेंद्र, मुकेश, सोनिया विवेक व बॉबी आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


यह उनका आपसी विवाद है। सफाई कर्मचारी की तरफ से सभासद के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा चुका है। ऐसे में हड़ताल, धरना-प्रदर्शन और बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। -सविता वर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें