फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक को ट्रैक्टर की साइड लगने पर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम बाल्लू में बाइक को ट्रैक्टर की साइड लगने के विवाद में दो पक्षों के लाेगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गंगोह सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को उसका भाई अक्षित कुमार खेत से गांव लौट रहा था। इसी दौरान जुनैद पक्ष के युवकों ने ट्रैक्टर से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने उस वक्त दोनों के बीच समझौता करा दिया था। सोमवार को उसके परिवार के लोग अपने खेत में कार्य कर रहे थे, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और कुछ ही देर में उनके बीच संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष के अक्षित कुमार, आकाश, मुनेश और दूसरे पक्ष के जुनैद, नदीम और असद घायल हो गए।
घायलों में जुनैद की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष ने भी जुनैद पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उनके द्वारा दी गई तहरीरों की जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें