फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरिद्वार से लौट रहे परिवार की अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, मां और बेटे की मौत

Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में नंदी फिरोजपुर हाईवे के पास गड्ढे में गिरी&
विज्ञापन
सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे परिवार की कार नंदी फिरोजपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें प्रिंस कश्यप (38) और उनकी मां संतोष रानी (67) की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी, बेटा और भतीजा घायल हुआ। गंभीर हालत के चलते घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

अंबाला के मोहल्ला महेश नगर निवासी प्रिंस कश्यप, अपनी मां संतोष, पत्नी शानू, बेटे दक्ष और भतीजे शिवम के साथ हरिद्वार गए थे। रविवार सुबह घर से निकले थे। गंगा स्नान के बाद देर रात परिवार लौट रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में नंदी फिरोजपुर हाईवे स्थित सुखदेव ढाबा के पास पहुंचे, तभी प्रिंस को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने प्रिंस व संतोष को मृत घोषित किया। शवाें को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। गंभीर हालत के चलते शानू, दक्ष और शिवम को हायर सेंटर रेफर किया। परिजन तीनों को चंडीगढ़ ले गए।

सहारनपुर में नंदी फिरोजपुर हाईवे के पास गड्ढे में गिरी&

सहारनपुर में नंदी फिरोजपुर हाईवे के पास गड्ढे में गिरी&

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें