फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटे तभी शहर बनेगा स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में सहारनपुर शामिल है, लेकिन महानगर में सड़कों पर हुआ अतिक्रमण भी योजना को परवान नहीं चढ़ने दे रहा। इसकी वजह से जहां जाम लगता है, वहीं राहगीरों को चलने में भी दिक्कत आती है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जाती है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने महानगर में अतिक्रमण की स्थिति देखी तो हालत बदतर मिला।
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे: घंटाघर के चारों तरफ कब्जा
महानगर में घंटाघर प्रमुख चौराहा है। यहां पर कोर्ट रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड पर दुकानों के आगे सात से आठ फीट तक सामान लगाकर सड़कों पर कब्जा होता हुआ मिला, जबकि घंटाघर से बड़ी संख्या में पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के वाहनों का आवागमन होता है। अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
दोपहर 12:30 बजे : खंभों की आड़ में बना लीं दुकानें
इसी तरह नेहरू मार्केट का बुरा हाल है। यहां विद्युत निगम के खंभे सड़कों पर किनारे लगे हैं, जहां पर खंभों की आड़ में अवैध रूप से दुकानें लगा ली गई हैं। इस वजह से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में वाहनों और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा श्रीराम चौक के पास मोबाइल मार्केट और अन्य दुकानों के बाहर वाहनों को बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क किया जाता है।
विज्ञापन

12:50 बजे : प्रताप मार्केट ज्यादा कब्जे
श्रीराम चौक जोगियानपुल तक प्रताप मार्केट का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स और पुराने सामान वाहन बेचने की दुकानें हैं। दुकानों के बाहर 10 फीट तक रोजाना वाहन लगाए जाते हैं। इतना ही नहीं, जब नगर निगम की कार्रवाई होती है तो पहले ही वाहनों को हटा लिया जाता है। इससे साफ है कि अतिक्रमणकारियों को निगम के कर्मचारियों द्वारा पहली अवगत करा दिया जाता है, जिससे साफ है कि मिलीभगत से अतिक्रमण हो रहा है।
1:00 बजे
नखासा बाजार, शहीदगंज और मोरगंज बाजार में बुरा हाल
इसी तरह शहर के अति व्यस्त नखासा बाजार में दुकानों के बाहर सड़कों पर सात से आठ फीट तक कब्जे लिए हुए हैं। इसके आगे शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, सब्जी मंडी, दाल मंडी पुल और बोमंजी रोड पर भी ऐसे ही हालात देखने को मिले हैं।
1:30 बजे
सड़क पर बना दी मार्केट, कई जगहों पर हालात खराब
नेहरू मार्केट से लोहानी सराय वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ ही मार्केट बना दी गई है। यह तिब्बत मार्केट के नाम से मशहूर है और यहां कपड़ों की दुकानें लगी हैं। इनके अलावा चिलकाना रोड, खलासी लाइन, कंबोहान का पुल, बाजोरिया रोड, पुरानी मंडी, ढोलीखाल सहित अधिकांश इलाके अतिक्रमण की जद में हैं। निगम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के दावे यहां खोखले नजर आते हैं। इसी वजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। भविष्य में भी अभियान चलाए जाने की कार्य योजना तैयार है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -दानिश नकवी, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम

नक्खासा बाजार में दुकानो को सड़क तक लगा किया गया अतिक्रमण- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर से नेहरू मार्केट के बीच विघुत खंबो के सहारे दुकाने लगा कर किया गया अतिक्रमण- फोटो : SAHARANPUR

प्रताप मार्केट में दुकानो के आगे दुकाने लगा कर किया गया अतिक्रमण- फोटो : SAHARANPUR

लोहानी सरास में सड़क पर लगा तिब्बत बाजार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें