फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और हरियाली का संदेश देंगी शहर की दीवारें

विज्ञापन
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन का संयुक्त पेंट माई सिटी अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। अभियान के तहत शहर भर की दीवारों पर स्वच्छता और हरियाली का संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई जाएंगी। इसके लिए 200 स्थानों का चयन किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, फादर जॉन वैसले, मौलवी फरीद, संयुक्त शिक्षा (निदेशक) आरपी शर्मा, सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष सचदेवा ने बताया कि शहर में पेंटिंग के लिए दो सौ स्थानों का चयन किया है। विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उपयोग से बचने और उसके प्रयोग से होने वाली हानियों को दर्शाने वाली संदेश युक्त वॉल पेंटिंग की जाएंगी। योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा लालकिले से जिस स्वच्छता की बात की है, वह देश प्रेम और देश भक्ति का संदेश है। मौलवी फरीद ने कहा कि जब तक हम अपनी सोच नही बदलेंगे और संकल्प के साथ काम नहीं करेंगे, तब तक सही मुकाम हासिल नहीं कर सकेंगे। फादर जॉन वैसले ने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों के जन्मदिन पर पौधरोपण करें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी समाज और राष्ट्र तभी ऊंचाईयों पर पहुंचता है, जब वहां के नागरिक उसमें योगदान देते हैं। सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री का सपना साकार करना है। जलकल महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने प्राकृतिक संपदा, जल संपदा और पर्यावरण संपदा को बचाने पर बल दिया। अंत में मंडलायुक्त संजय कुमार ने द्वारा भेजा गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण संबंधी वीडियो चलाया गया। जनमंच परिसर में बनी पेंटिंग का लोकार्पण किया। इस दौरान मंसूर बदर, भूरा सिंह प्रजापति, दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, विवेक मनोचा, डॉ. वीरेंद्र आजम, शीतल टंडन, डॉ. पीके शर्मा, शोभा चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें