फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हंगामा कर सचिव को सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
बुबका में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते ग्राम पंचायत सचिव निलेश कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र के बुबका गांव में बुखार के कारण लगातार लोगों की मौत होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त भड़क गया, जब ग्राम सचिव उनके बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर ग्राम प्रधान के भाई और सचिव को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे संक्रमण फैल रहा है। इस संबंध में ग्रामीण ग्राम पंचायत स्तर से लेकर मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव बुबका में बुखार से अब तक तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अपनों की जिंदगी की डोर हर रोज टूटती देख रहे ग्रामीण गहरे सदमे में तो है ही, लेकिन उनमें व्यवस्था के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश भी है। उनका आक्रोश मंगलवार को उस समय फूट पड़ा, जब ग्राम पंचायत सचिव नीलेश कुमार व ग्राम प्रधान के भाई बुबका पहुंचे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का घेराव कर उन्हें और ग्राम प्रधान के भाई को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक फॉगिंग नहीं कराई। गंदगी के ढेर लगे हैं, इससे संक्रमण फैल रहा है। लोग मर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा वे इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर से मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। घेराव करने वालों में पवन सैनी, अमित कश्यप, राहुल सैनी, अंकित, गौरव, सौरभ, सर्वेश, धनपाल, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र आदि रहे। दूसरी तरफ नीलेश कुमार ( ग्राम पंचायत सचिव दयालपुर) ने कहा गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए सफाई अभियान चलाया और फॉगिंग कराई जा रही है ।
बुबका में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए
बेहट। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुबका में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए और स्लाइड बनाई। इसके अलावा मरीजों को ओआरएस के पैकेट एवं दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को अपने घर के आस पास एवं सड़कों की सफाई रखने तथा बुखार होने पर सरकारी अस्पताल या डिग्री धारक चिकित्सक से ही दवाई लेने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फराबाद डॉ. मीनू गोयल ने बताया बुबका गांव में मंगलवार को दूसरे दिन 90 मरीज देखे, इनमें से 9 मरीजों के एलाईजा सैंपल लिए और 10 मरीजों की मलेरिया स्लाइड बनाई। मलेरिया स्लाइड जांच के लिए एलटी को भेज दी । उन्होंने बताया दो मरीज दस्त से पीड़ित मिले, जबकि 50 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। पूरे गांव में फॉगिंग कराई और तीन सौ पैकेट ओआरएस के बांटे हैं। अधिकतर रोगी वायरल से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें