फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली कटौती से शहर बेहाल, 220केवी लाइन हुई फेल, गर्मी से बिलबिलाए लोग

Tue, 30 Jun 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार रात कई कॉलोनियों में कटौती के कारण लोग गर्मी में बिलबिला गए। हालत यह रहे कि ओवरलोड के चलते 220केवी की लाइन भी फेल हो गई। पुराने शहर में जैन बाग फीडर से जुड़े धोबी घाट इलाके की स्थिति खराब रही। वहीं, बापू जी में भी लोग रात भर जागे।
विज्ञापन

महानगर से लेकर जिलेभर में विद्युत निगम ने गर्मी में ओवरलोड और अन्य समस्याओं का समाधान के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। दो वर्षों में महानगर की विद्युत व्यवस्था पर करीब 119 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसका उद्देश्य था गर्मी के दिनों में लोगों को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराना, लेकिन इन सबके बावजूद तापमान बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। रविवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही उसम वाली गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया। दिन तो जैसे-तैसे कट गया। रात में दस बजे के बाद बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई। पुराने शहर से लेकर दिल्ली सड़क स्थित कई कॉलोनियों में बार-बार कट लगते रहे।
रात 12 बजे 220केवी की लाइन फेल हो गई। तड़के करीब तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही। बार-बार बिजली बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली घरों पर फोन करना शुरू किया। इससे परेशान होकर ग्राहकों को जानकारी देने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर विद्युत निगम ने ओवरलोड होने के चलते आपूर्ति को बंद रखने का संदेश दिया। साथ ही यह भी लिख दिया कि उपभोक्ता बार-बार फोन करके परेशान न करें। लोड कम होते ही आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन


बापूजी नगर, नुमाइश कैंप, धोबी घाट समेत अन्य कॉलोनियां रहीं प्रभावित
बार-बार ट्रिपिंग की समस्या किसी एक या दो कॉलोनी तक सीमित न रहकर कई फीडरों से पोषित होने वाली कॉलोनियां तक रहीं। महानगर के शिवाजी नगर, बापूजी नगर, नुमाइश कैंप, धोबी घाट, पुल खुमरान, आवास विकास, हकीकत नगर समेत अन्य कॉलोनियों की आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं पुराने शहर में कई क्षेत्रों की आपूर्ति सोमवार को भी दिन के समय प्रभावित रही।

सोशल मीडिया पर लोग करते रहे शिकायत, सड़कों पर गुजारी रात
बिजली घरों के लिए जारी संपर्क नंबरों पर लोग जब फोन कर-करके परेशान हो गए, तो उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकालना शुरू कर दिया। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर निगम के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। आरोप है कि रात के समय विद्युत कर्मी शिकायत नंबर को बिजी मोड पर डाल देते हैं, जिससे फोन पर शिकायत भी दर्ज नहीं करा सकते।

अधिकारियों ने जारी किए नंबर
बिजली की आंख मिचौली के बाद सोमवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने विभिन्न फीडरों पर तैनात अभियंताओं की मोबाइल नंबर जारी किए। अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि ओवरलोड के चलते आपूर्ति बाधित रही, जहां भी फॉल्ट आए। वहां पर पहुंचकर निगम के कर्मियों ने फॉल्ट को ठीक सुधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें