रामपुर मनिहारान एसडीएम एसएन शर्मा को सम्मानित करते हाजी इनामुलहक
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शासन प्रशासन की ओर से कोविड 19 व लॉकडाउन में अपनी शानदार भूमिका निभाई जाने को लेकर शहर काजी नदीमुलहक़ ने अपने आवास पर एसडीएम, सीओ यतेंद्र नागर, तहसीलदार, नगर पंचायत ईओ, नायब तहसीलदार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसडीएम एस एन शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में जिस प्रकार से कस्बे की जनता ने इसका पालन किया है। हम उसी की वजह से कोविड 19 को हरा पाए हैं। कहा कि अभी खतरा टला नहीं है। हम सभी को अब भी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग करना होगा। सीओ यतेंद्र नगर ने कहा कि नगर में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय ने एकता भाई चारे के संदेश दिया है, जो एक मिसाल है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य ने कहा कि कोविड 19 के चलते नगर की साफ सफाई, सैनिटाइज व अन्य सेवाओं में नगर की जनता का पूर्ण रूप से सहयोग रहा है, आज उसी के कारण कस्बा हॉट स्पॉट से मुक्त हो पाया है। सभासद नदीम अहमद, हाजी मंसूर, काजी आदिल फारूकी, मुन्ना भाई, इनामुलहक रहे।