फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक ने लिखा मंडलायुक्त को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने मंडलायुक्त संजय कुमार को पत्र लिखकर दिल्ली-यमनौत्री रोड तक बनाए जा रहे मिनी बाईपास को 155.600 मीटर के स्थान पर 155.400 मीटर पर बाईपास को जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे आधा रिंग रोड तैयार हो जाएगा। इसका लाभ यात्रियों को होगा। मंडलायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मिनी बाईपास का निर्माण दिल्ली रोड तक कर रहा है। मिनी बाईपास को दिल्ली रोड के 155.600 मीटर पर जोड़ा जा रहा है। जबकि इससे 200 मीटर की दूरी पर दिल्ली रोड पर बेहट रोड से चिलकाना रोड, अंबाला रोड और नकुड़ रोड जैसी चार बड़ी सड़कें मिल रही हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से जनहित में दिल्ली यमनौत्री रोड पर मिनी बाईपास को 155.400 मीटर पर जोड़ने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

नवाब गुर्जर बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने नवाब गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उल्लेखनीय है कि गांव फंदपुरी निवासी नवाब गुर्जर उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें