फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक ने किया नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने विधायक निधि से सीसी सड़क और नाली निर्माण के छह कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक ने मोहल्ला सुक्खुपुरा, नुमाईश कैंप, हिरनमारान, चौक फरोसान, इंदिरा चौक और ब्रहमपुरी कॉलोनी में सीसी सड़क और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के दौरान हर वर्ग के हित में योजनाएं संचालित हुई और विकास कार्य कराए। जबकि भाजपा ने जनता को ठगने का कार्य किया है। अब जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसमें सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, परीक्षित वर्मा, साजिद चौधरी, हाजी नूर आलम, पार्षद टिंकू अरोड़ा, हाजी सईद, सुशील सोनकर, हाजी गुलशेर, पुरुषोत्तम सैनी, अमित यादव, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें