फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाग की मस्ती में डूबा रहा शहर

Sat, 26 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन के बाद गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक बच्चों, युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्गों तक पर होली की मस्ती छाई रही। दिनभर पूरा शहर फाग की मस्ती में डूबा रहा।
विज्ञापन


बच्चों ने रंगों और पानी के गुब्बारे फेंककर जमकर होली खेली तो युवाओं की टोलियों ने बाइकों पर घूमकर घर घर जाकर परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली खेलने के दौरान ही गुुंजिया, दही भले, चाट पकौड़ी, भांग का शरबत, ठंडई जैसे व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया गया।

होली की मस्ती के चक्कर में ज्यादातर युवाओं की टोलियां जान जोखिम में डालकर तीन से चार सवारियों के साथ निकलीं। शराब के नशे में कई चोटिल भी हुए। मगर जोश ठंडा नहीं पड़ा। कुछ युवाओं को तो कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। शहर के शारदानगर, खलासी लाइन, नुमाईश कैंप, रायवाला, रानी बाजार, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, सम्राट विक्रम कालोनी, रामलीला मैदान सहित अन्य इलाकों में होली की मस्ती सबसे अधिक नजर आई।
विज्ञापन


उड़ता रहा गुलाल, झूमते रहे मस्तीजादे 
गंगोह/नागल/चिलकाना/ छुटमलपुर। नगर और देहात में होली का त्योहार परंपरागत रूप से मस्ती के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को फाग के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर उन्हें बधाई दी और अबीर-गुलाल । युवाओं की टोलियां दोपहर तक फाग के मस्ती भरे गीतों पर झूमती रही। शुक्रवार को पुलिस द्वारा होली मनाई गई।

गंगोह में सुबह से ही युवाओं की टोलियों ने होली खेले रघुबीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, आज बिरज में होली रे रसिया गीतों, ढोल की थाप और डीजे के साथ सड़कों पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था।

सभी होली की मस्ती में चूर थे। घरों की छतों से बच्चें सड़कों पर धमाल मचाती टोलियों पर रंग और पानी की बौछार कर रहे थे। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर उन्हें गुलाल लगाया और बधाई दी। अतिथियों  को गुंजिया और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन खिलाए। 

विधायक प्रदीप चौधरी, चेयरमैन काजी नोमान मसूद, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, डा. सुशील चौधरी, सपा नेता चौधरी रूद्रसैन, चौधरी इंद्रसैन, पूर्व प्रदेश सचिव असदुल्लाह अजमेरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, बसपा   नेता डा. ओमपाल सैनी, भाजपा    नेता नक्षत्रपाल सिंह ने लोगों को शुभकामनाएं दी। नागल में बच्चों ने जमकर मस्ती की। उन्होंने एक  दूसरे को रंगों से भिगोकर  होली का आनंद लिया। 

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गांवों में गश्त लगाती नजर आई। इस दौरान गांव डंघेड़ा में उत्पात मचा रहे छह: लोगों को पुलिस ने शांति भंग की धारा में जेल भेजा। छुटमलपुर और चिलकाना में भी दुल्हैंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं की टोलियों ने सड़कों पर उतर पर दुपहर बाद तक मस्ती की।

पूर्व प्रधान विपिन बंसल, भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप, नवीन खुराना, अंकित वर्मा, फतेहपुर के प्रधान सुनील कुमार, रंडोल के प्रधान राजेश कुमार, जीवाला अहतमाल की प्रधान सरोजबाला और राजेश राणा आदि ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें