फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पुस्तक मेले का आगाज

Fri, 04 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन, नगर निगम, सृजन प्रकाशन और स्वयं सेवी संस्था क्रेजीग्रीन के संयुक्त प्रयास से आयोजित सहारनपुर पुस्तक मेला का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में 50 से अधिक प्रकाशक पहुंच गए हैं। आठ दिन चलने वाले इस मेले का समापन दस दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


गांधी पार्क मैदान में आयोजित मेले का उद्घाटन करने के बाद कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने आयोजन में शामिल अधिकारियों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि अच्छी पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त हैं, जो किसी भी व्यक्ति के भीतर कुछ ही पलों में बदलाव ला सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट के जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। किताबों का कोई विकल्प हो नहीं सकता। ऐसे में किताबों को पढ़ने की आदत प्रत्येक व्यक्ति को डालनी चाहिए। डीएम पवन कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसी एक संस्था या व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे जनपद और वहां के लोगों के स्तर को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जनपदवासियों से आठ दिन चलने वाले पुस्तक मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि पुस्तक मेले में हिंदी के अलावा उर्दू और अंग्रेजी की पुस्तकें और साहित्य भी उपलब्ध है, जो आसानी से किसी एक शहर में नहीं मिल सकता।

ऐसे में लोगों को कम से कम एक बार मेले में आकर लाभ उठाना चाहिए। मेले में कुल 56 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 50 स्टॉल भर चुके हैं। इस दौरान कमिश्नर और डीएम के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उद्घाटन समारोह में योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, अखिलेश प्रभाकर, सुशांत सिंघल, मनीष कच्छल, दानिश आजम, डीआईओएस आरके तिवारी, अरिर्मदन सिंह गौर, कंवरदीप सिंह, राजीव उपाध्याय, केके गर्ग, शीतल टंडन, मोहन सिंह, शिव मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, राकेश शर्मा आदि थे।

खान-पान का मजा भी लीजिए
पुस्तक मेले में किताबों के अलावा कॉफी और पिज्जा व अन्य किस्म के भोजन के स्टॉल भी लगे हुए हैं। लोग मेले में जाकर किताबें खरीदने के साथ ही पिज्जा और कॉफी का आनंद भी उठा सकते हैं। विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए मंच भी बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल क्विज प्रतियोगिता समेत अन्य के लिए किया जाएगा।

प्रचार के लिए निकाली रैली
पुस्तक मेले को सफल बनाने के लिए लोग खुद आगे आ रहे हैं। पहले दिन उद्घाटन के बाद पुस्तक प्रेमियों ने अपने प्रयास से शहर में बाइक रैली निकाली। रैली में कई हर्ले डेविडसन के अलावा अन्य कंपनियों की पावर बाइक शामिल थीं, जिनपर पुस्तक मेले से जुड़े बैनर लगे थे। साथ ही विंटेज कार भी बैनर के साथ रैली में शामिल हुई।

मेले में यह प्रकाशक पहुंचे
पुस्तक मेले में पहले दिन देशभर के 50 से अधिक प्रकाशक एंट्री करा चुके थे। इनमें नेशनल बुक ट्रस्ट, प्रकाशन संस्थान, उर्दू एकेडमी, ज्ञानपीठ, अर्चना प्रकाशन, ओशो साहित्य, गीता प्रेस, आर्य समाज साहित्य आदि शामिल हैं। इनके अलावा स्थानीय साहित्यकारों का साहित्य भी भरपूर मात्रा में अलग-अलग स्टॉल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें