फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम

Fri, 04 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विकलांगता दिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी, सहायक शिक्षा निदेशक आरके तिवारी एवं बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। क्रिकेट दृष्टि अक्षम एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप की टीम प्रथम, भारतीय नेत्रहीन विद्यालय की टीम द्वितीय, दौड़ में 100 मीटर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, वंशिका द्वितीय, आरिफा तृतीय स्थान पर रही।

दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में अजीम प्रथम, शहवान द्वितीय सादिब तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्राथमिक स्तर में सानिया प्रथम, अन्नू द्वितीय, आरजू तृतीय, चित्रकला जूनियर में साक्षी प्रथम, सुमित द्वितीय, आलिशा तृतीय स्थान पर रही। 
विज्ञापन


कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में स्वाति प्रथम, रेखा द्वितीय, पूजा तृतीय, सुलेख प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, शिवानी द्वितीय, अन्नू तृतीय, सुलेख प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में हर्ष प्रथम, साक्षी द्वितीय, सुमित तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

अगर इन्हे भी समान अवसर मिले तो इनकी प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है।  इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी पारसनाथ, नगर शिसक्षाधिकारी अरविंद यादव, जिला समन्वयक अरविंद सिंह, महेंद्र जोशी, आरके जादौन, राजकुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी, रामप्रकाश कपूर, संजय शर्मा, यशोदा शर्मा आदि मौजूद रहे।

ग्रेस सेंटर पंत विहार में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
ग्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट के सौजन्य से चलाये जा रहे ग्रेस सेंटर पंत विहार में विकलांग दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने  विभिन्न प्रस्तुतियां दी। अरविंद, लोकेश, संग्राम, मंजित, अर्जुन आदि का सहयोग रहा।

संकल्प विकलांग केंद्र में डांडिया पर झूमे विकलांग बच्चे
रूपाही विहार स्थित संकल्प विकलांग केंद्र में क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्नल दीप अहलावत, जेएस चौहान, संस्था सचिव रेखा कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन कुमार ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया। विकलांग बच्चों ने हे.. राम रे.. गाने पर डांडिया की प्रस्तुति दी।

 आयशा, खुशनुमा, गुलनाज, मनीषा, कशिश, वाशु, आरिशव,, उवेश आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शहर के पाइनवुड स्कूल, रेनबो स्कूल, स्मॉल वंडर्स स्कूल, आशा मार्डन स्कूल, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल आदि के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें