फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई परीक्षा की अंक योजना में बड़ा बदलाव

Fri, 23 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। कंप्यूटर विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, शारीरिक विज्ञान, भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय शास्त्रीय संगीत कर्नाटक, पाश्चात्य संगीत आदि विषयों की लिखित और प्रायोगिक दोनों परीक्षा की अंक योजना में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से विश्वविद्यालय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा बदलाव किया गया है।

स्कूलों को बोर्ड की ओर से जारी परिपत्रों के माध्यम से स्कूल और अभिभावकों की इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है। बोर्ड की ओर से सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों परीक्षाओं के लिए 50-50 अंक की योजना को बदलकर अब सैद्धांतिक के लिए 70 और प्रायोगिक के लिए 30 अंक निर्धारित किए हैं। सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों परीक्षाओं की अवधि तीन तीन घंटे तय की गई है।  

बदलाव सिर्फ 12वीं कक्षा के लिए
सहारनपुर। सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने बताया कि बोर्ड की ओर से यह बड़ा बदलाव केवल 12वीं कक्षा में ही किया गया है। जोशी ने बताया कि इस नई योजना को आगामी परीक्षाओं के लिए लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख विषयों में हुआ बदलाव
कंप्यूटर विज्ञान
फैशन डिजाइनिंग
शारीरिक विज्ञान
भारतीय शास्त्रीय संगीत
भारतीय शास्त्रीय संगीत कर्नाटक
पाश्चात्य संगीत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें