फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएस औद्योगिक संगम में करेगा समस्याओं और निस्तारण पर मंथन : रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) संवाद कार्यक्रम करेगा। 15 से 20 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रम में 18 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। औद्योगिक संगम में उद्योग और उनसे जुड़ी समस्याओं और उनके निस्तारण पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने बताया कि औद्योगिक संगम (कार्यशाला) का मुख्य उद्देश्य युवा उद्यमियों को प्रेरित करना, समस्या का समाधान, विस्तारीकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से सीधे बातचीत करना है। इसके साथ ही मंथन से जिले के उद्योगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर भी विचार होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड स्थित सभागार में कार्यशाला सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। पहले दिन 15 सितंबर को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, एआईजी स्टांप, लीड बैंक मैनेजर और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन मंगलवार को एसडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
तीसरे दिन जीएसटी, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान के साथ मंथन होगा। चौथे दिन श्रम विभाग, सहायक निदेशक कारखाना, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के साथ मंथन होगा। पांचवें दिन विद्युत निगम, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस विभाग और छठवें दिन उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एचएस चड्ढा, सरदार बलजीत सिंह चावला, दिनेश माहेश्वरी, रश्मि टेरेंस, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें