फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से बंद रहेगा चुडियाला-बलियाखेड़ी फाटक

Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चुडियाला-बलियाखेड़ी फाटक आज से वाहनों के लिए बंद रहेगा। फाटक पर रेलवे की ओर से ट्रैक की मरम्मत, लेवलिंग आदि का काम कराया जाएगा। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


फाटक पर वाहनों का आवागमन चार जून को सुबह सात बजे से पांच जून की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से गुजरने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। फाटक से गुजरने वाले वाहन चालकों को रेलवे ओवर ब्रिज 530सी कोल्की कलां-गागलहेड़ी मार्ग से गुजरना होगा। रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के चलते इसका असर ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा। ट्रेन अपने निर्धारित समय और रूट पर संचालित होगी। फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को उत्तराखंड जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें