फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल बुखार की चपेट में मासूम, बारिश से शरीर पर निकले दाने

Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में उमस भरी गर्मी और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है। एसबीडी जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 250 के पार पहुंच गई। हाल यह है कि एक दिन में 25 से 30 बच्चे भर्ती करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव और बारिश में भीगने के कारण बच्चे तेजी से वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही बारिश से बच्चों में त्वचा संबंधी शिकायत भी मिल रही है। बच्चों के शरीर पर दाने निकल आए हैं। इस तरह के 30 से 40 फीसदी हैं। 10 से 20 फीसदी बच्चे वायरल बुखार की चपेट के आ रहे हैं। इस समय ओपीडी करीब 100 से 125 बच्चे आ रहे हैं।
एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ वीरेंद्र भट्ट का कहना है कि वार्ड में भर्ती का आंकड़ा 20 से 25 तक पहुंच गया है। ओपीडी भी 100 के पार पहुंच गई है। इनमें वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और कुछ मामले डायरिया के भी शामिल हैं। बदलते मौसम में अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखें ध्यान
- बच्चों के हाथों की नियमित सफाई करें। खाना खिलाने से पहले साबुन से हाथ धोएं।
- कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिलाएं। इसके साथ ही घर पर चीनी-नमक का घोल बनाकर पिलाएं।
- बाजार से फल को चेक कर लें। उन्हें घर लाकर अवश्य धोकर ही खाएं।
- लगातार बुखार आने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें