जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहिद हुऐ नायक निशांत शर्मा सहारनपुर के शारदा नगर में शहिद के पि
- फोटो : SAHARANPUR
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर में सैनिक निशांत शर्मा की शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद निशांत शर्मा के नाम पर सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फेसबुक अकाउंट और ट्विटर से इस घोषणा के संबंध में मेसेज डाला गया। उसमें लिखा गया कि जम्मू कश्मीर में सर्वोच्च बलिदान देकर अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले सहारनपुर निवासी सेना के जवान निशांत शर्मा के शौर्य और वीरता को नमन एवं भावभीनी श्रृद्धांजलि। शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही जनपद सहारनपुर की एक सड़क का नामकरण शहीद निशांत शर्मा के नाम पर किया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शहीद के परिजनों से बैंक खाता नंबर लिया जा रहा है। 50 लाख रुपये की धनराशि में से 35 लाख रुपये शहीद की पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि 15 लाख रुपये माता-पिता के खाते में डाले जाएंगे।
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए नायक निशांत शर्मा के सहारनपुर के शारदा नगर ?- फोटो : SAHARANPUR