फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा : इस बार मेला नहीं लगेगा, घाटों पर पूजन होगा

विज्ञापन
कविता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छठ पूजा : इस बार मेला नहीं लगेेगा, घाटों पर पूजन होगा
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में कुछ बंदिशों और अतिरिक्त सावधानियों के साथ प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार घाटों पर पंडाल लगाकर मेला के आयोजन की अनुमति नहंी होगी। लेकिन स्नान के साथ पूजन की अनुमति रहेगी। शहर में हर साल मुख्य आयोजन मानकमऊ स्थित बड़ी नहर के बांध पर वेदी का निर्माण कराया जाता रहा है। इस बार पहला अर्घ्य 20 की शाम और दूसरा अर्घ्य 21 नवंबर को सुबह में दिया जाना है। बड़ी नहर पर वेदियों के सजाने के साथ सफाई काम शुरू कर दिया गया है।
हालांकि, मानकमऊ स्थित बड़ी नहर में इस समय पानी नहीं है। इसलिए घाटों के अलावा नहर के अंदर भी गंदगी का आलम है। सोमवार को ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मौके पर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने आयोजन से पूर्व नहर में पानी की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया था। इसके अलावा बाला लाल दास का बाड़ा और पांवधोई नदी स्थित घाट पर भी पूर्वांचल समाज के श्रद्धालु छठ पूजन करेंगे। इन घाटों पर सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पूर्वांचल कल्याण सभा के पदाधिकारी नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिले। आयुक्त ने जरूरी व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त से मिलने वालों में दानिश आजम, दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, इंद्रजीत गोस्वामी, मुकेश गिरी, आनंद पोद्दार, त्रिलोक, गुड्डू गोस्वामी, गोपाल, लवी शर्मा, सोनू, मुकेश कश्यप सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु बोलीं, मेला लगे न लगे, पूजन तो करेंगे
- पूर्वांचल समाज की महिलाओं कंचन, कविता, बबीता और मीना सहित अन्य ने कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में कुछ बंदिशों में इस पर छठ का व्रत आ रहा है। बताया जा रहा है कि मेला पंडाल नहीं लगेगा। लेकिन मेला न लगने के बावजूद पूरी श्रद्धा से पूजन तो किया जाएगा ही। इसके लिए उनके परिवारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए दिशा निर्देश दिए
- सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने मानकमऊ पुलिस चौकी पहुंचकर यहां पूर्वांचल समाज के लोगों और छठ पूजन से जुड़े आयोजकों से बातचीत की है। उन्हें कोरोना काल में सीमित आयोजन के बारे में दिशा निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्योहार पर स्नान और पूजन की मनाही नहीं है। लेकिन किसी तरह की भीड़ या मेला नहीं लग पाएगा।

कंचन- फोटो : SAHARANPUR

मीना- फोटो : SAHARANPUR

बबीता- फोटो : SAHARANPUR

छठ पूजन से पहले बाबा लाल दास बाड़ा के घाट पर सफाई की मांग करने नगर निगम पहुंचे पूर्वांचल कल्याण सभ?- फोटो : SAHARANPUR

मानकमऊ स्थित बड़ी नहर के घाट पर पूजन वेदी को सजाता श्रद्धालु। साथ में बैठे उसके बच्चे।- फोटो : SAHARANPUR

सूखी पड़ी बड़ी नहर।- फोटो : SAHARANPUR

बड़ी नहर के घाटों पर छठ पूजन के लिए बनीं वेदियां।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें