आतिशबाजी लाइसेंसी दुकानों, उनके भंडारण व मैन्युफैक्चरिंग के स्थानों की चेकिंग करते पुलिस अधिका?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद शामली में हुई घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसके चलते देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आतिशबाजी की दुकानों की चेकिंग कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
रविवार को शाम के समय एसपी सिटी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, सीएफओ तेजवीर के साथ पुलिस फोर्स ने कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र, कोतवाली मंडी क्षेत्र, नगर कोतवाली और देहात कोतवाली क्षेत्रों में आतिशबाजी कारोबारियों की दुकानों व गोदामों की चेेकिंग की। इसके साथ ही आतिशबाजी के भंडारण को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कारोबारियों से कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस काम में बच्चों को शामिल न किया जाए। अगर कहीं खामी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।