फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल स्टोर की जांच कर नशीली दवाओं पर लगाएं रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह मेडिकल स्टोरों की जांच कर नशीली दवाओं पर रोक लगाएं। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं उपयोग को रोकते हुए इसके दुष्परिणामों, हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाए। आजकल युवाओं में मादक पदार्थों से इतर नशीली दवाओं का सेवन बढ़ा है। ऐसे में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की ब्रिक्री पर रोक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच हो। यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सीमा हरियाणा एवं उत्तराखंड से सटा हुआ है, ऐसे में पुलिस एवं अभिसूचना तंत्र को सक्रिय करें। समय-समय पर इन राज्यों से आने वाली बसों व अन्य वाहनों की चेकिंग कर नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकें।
इस मौके पर एसपी देहात सागर जैन, जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें