लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर लौटे राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि कैराना प्रत्याशी इकरा हसन उनकी बेटी समान है। समर्थन दिया जाएगा। वहीं, चौधरी इंद्रसेन ने कहा कि सहारनपुर सीट पर गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का कोई विचार नहीं है। जिसने दगा किया है वह खुद भुगतेगा।
सहारनपुर में झाडवन स्थित फार्म हाउस पर प्रेसवार्ता करते हुए चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो से लखनऊ में मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वास्त किया कि मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। जो वादे हुए थे वे भी पूरे किए जांएगे। चौधरी परिवार की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कैराना से प्रत्याशी इकरा हसन को समर्थन किया। कहा कि जो लोग नाराज होकर दूसरे दलों में चले गए वे भी जल्द वापस आएंगे।