फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की बदली तस्वीर

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सोंधेबांस में बना सामुदायिक शौचालय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वर्ष 2021 में जनपद के ग्रामीणों इलाकों की तस्वीर बदली है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 95 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में 40 करोड़ की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही 180 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बनकर तैयार हो गए हैं। इसी तरह कई और कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021 में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जनपद की 821 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। 63 ग्राम पंचायतों में कार्य अंतिम चरण में है। इनमें से 70 प्रतिशत सामुदायिक शौचालयों को स्वयं सहायता समूहों के हैंडओवर भी कर दिया गया है।
इसी तरह पहले चरण में 180 ग्राम सचिवालय बनाए हैं। ग्रामीणों के लिए यह कार्य महत्वपूर्ण हुआ है। क्योंकि, ग्राम सचिवालय में प्रधान, ग्राम सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई विभागों के कर्मचारी तैनात रहेंगे। ताकि ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने के लिए जिला मुख्यालय न आने पड़े और सचिवालयों में ही उनकी परेशानी दूर हो जाए।
विज्ञापन

बायोगैस व सीएनजी की तैयारी, जगह चिह्नित
गोबर धन योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में एक-एक प्लांट लगाकर गोबर से बायोगैस व सीएनजी बनाई जानी है। इसको लेकर जिले के विकासखंड रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली और मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलसिया में जगह चिह्नित कर ली गई है, जिस पर प्लांट लगेेंगे।
बनाई गई 746 पोषण वाटिका
जनपद में 3410 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिन पर पोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया जाना है। इसके तहत बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 746 पोषण वाटिका बनाई गई हैं। इन पोषण वाटिकाओं के जरिए कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को हरी सब्जियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उद्यमी बनने की ओर बढ़े महिलाओं के कदम
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रत्येक विकासखंड पर लघु उद्योग स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर महिलाओं के 20 प्रोड्यूसर ग्रुप बनाए दिए गए हैं। इसके तहत साढ़ौली कदीम में बांस, पुवांरका में होजरी, सरसावा में पूजा अर्चना व शृंगार के सामान, बेरीगांव में खादी के कपड़े बनाने, नागल में काष्ठकला के लिए लद्यु उद्योग बनाया जाएगा, जिसको लेकर सर्वे भी पूरा हो गया है।

ग्राम पंचायत ताल्हापुर ग्राम सचिवालय- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें