फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को 17 केंद्र व्यवस्थापक बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासन और विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 101 परीक्षा केंद्रों में से 17 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं। सभी 17 केंद्र वित्तविहीन विद्यालय हैं।
विज्ञापन

बलिया में हल हुआ प्रश्नपत्र मिलने की घटना के बाद शासन, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रशासन और विभाग अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। इसी क्रम में 17 परीक्षा केंद्र जो वित्तविहीन विद्यालयों में बनाए गए हैं उनके व्यवस्थापक बदले गए हैं। यहां प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक थे और राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सहायक केंद्र व्यवस्थापक थे। विभाग ने सहायक को केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापकों को सहायक केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि नकल के मामले में सहारनपुर जनपद पहले से साफ छवि वाला जनपद रहा है। यहां कभी भी नकल का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें