फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्राॅफी: सहारनपुर में भारत की जीत पर घंटाघर पर लगाया जाम, एंबुलेंस फंसी, उप निरीक्षक के साथ हाथापाई

Tue, 11 Mar 2025 07:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। रविवार रात शहर के घंटाघर चौक पर भारी संख्या में प्रशंसकों ने जमकर आतिशबाजी की और जाम लगा दिया। इससे एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे निकालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उप निरीक्षक ने हाथापाई कर दी।

दरअसल, रविवार को चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। फाइनल मैच को भारत ने जीता था। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। भारी संख्या में युवा घंटाघर चौक पर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने भारत की जीत का जश्न मनाया, साथ ही आतिशबाजी की। युवाओं की भारी भीड़ को देखकर थाना सदर बाजार, कुतुबशेर और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ से घंटाघर पर जाम लग गया।

इससे अंबाला और देहरादून रोड की तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए जहां-तहां रुक गए। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। जब उप निरीक्षक भीड़ को हटाने के लिए पहुंचे तो उत्साहित युवाओं ने उन्हें घेर लिया।

घंटाघर पुलिस चौकी के बाहर इकट्ठा हो गए। भीड़ को बिगड़ते देख उप निरीक्षक ने डंडा दिखाया तो भीड़ ने उनसे हाथापाई कर डाली। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें