फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की कार काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे रोड पर पार्किंग में कार न खड़ी करने पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा की कार यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड निवासी अमित गगनेजा भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में विकास प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य हैं। बुधवार की दोपहर यातायात पुलिस ने रेलवे रोड पर अमित गगनेजा की कार पार्किंग में न खड़ी करने पर चालान काट दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कार को साइड में खड़ा कराया। यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि 500 रुपये का चालान किया गया। वहीं, अमित गगनेजा का कहना है कि उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी थी। अगर पुलिस को लगा कि कार गलत जगह खड़ी है तो कार्रवाई का वह समर्थन करते हैं। क्योंकि, सबके लिए नियम एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें