फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने मौनपालकों, किसानों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव बीराखेड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन मनोज गोयल ने मौनपालकों, किसानों और खादी से जुड़े लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और नागरिकों से प्रतिदिन सुबह की चाय में शहद मिलाकर पीने की अपील की।
विज्ञापन


एक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सेठपाल, संजय सैनी, तंजीम अंसारी सहित कई मौनपालकों ने उद्योग की समस्याएं बताईं। बताया कि यूकेलिप्टस कटान, सरसों के हाइब्रिड बीज, बढ़ते खर्च और अंतरराष्ट्रीय मंदी से शहद उत्पादन घटा है। अमेरिका द्वारा शहद आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने से यह व्यवसाय ठप होने की कगार पर है।
संस्थान के निदेशक साधूराम शर्मा, सीआईए अध्यक्ष देवव्रत शर्मा, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी यशपाल सिंह, सचिव संजीव पोसवाल, निदेशक संजीव राय, संस्था सचिव राजपाल सिंह, प्रियव्रत षर्मा, अजय सैनी और प्रदीप पंवार भांकला आदि मौजूद रहे। संचालन ओमपाल पांचाल ने किया। कार्यक्रम से पूर्व स्वतंत्रता सेनानी महंत जगन्नाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आत्मनिर्भर अभियान यात्रा निकाली गई। इससे पहले अध्यक्ष अजय सैनी के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें