फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद से लौटते समय पटवारी लापता, मोबाइल की आखिरी लोकेशन यहां मिली

Wed, 03 Sep 2025 04:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र निवासी और देवबंद में तैनात पटवारी श्याम सुंदर ड्यूटी के बाद लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी आखिरी लोकेशन रज्जपुर में मिली है। परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के देवबंद में तैनात पटवारी श्याम सुंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वह छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा के रहने वाले हैं। सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म कर वह देवबंद से घर लौट रहे थे।

परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि उनकी आखिरी लोकेशन रज्जपुर क्षेत्र में ट्रेस हुई थी, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया।

परिवारजन चिंता में देवबंद थाने पहुंचे और पटवारी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें