फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ मुल्तान सिंह के सपनों को साकार कर रहा गोचर इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गोचर कृषि इंटर कॉलेज की स्थापना को 78 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। पूर्व शिक्षा विद चौधरी मुल्तान सिंह द्वारा इस कालेज की नींव रखी गई थी। वर्ष 1943 में शिक्षा की यह सूक्ष्म ज्योति जलाई गई जो आज एक मशाल बनकर छात्र-छात्राओं के जीवन को प्रकाश मय कर रही है। रामपुर मनिहारान स्थित यह विद्यालय डिग्री स्तर तक पहुंच चुका है। इसमें वर्तमान में हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 2 अगस्त 1900 में शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसे गांव नोगांवा में मुल्तान सिंह का जन्म हुआ। मुल्तान सिंह ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की। उन्होंने समाज के लोगों को साथ लेकर अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा का गठन कर वर्ष 1943 में गोचर कृषि इंटर कालेज की आधारशिला रखी। इसमें हरियाणा, आसाम, कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक के छात्र शिक्षा ग्रहण करने आने लगे। आज यह कालेज एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। वर्तमान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीन सरदार पटेल कन्या इंटर कालेज, गुर्जर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोचर महाविद्यालय संस्थान चल रहे हैं। गोचर कृषि इंटर कालेज के स्थापना दिवस एक नवंबर को प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें