फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी, एसटी छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाएगी केंद्र सरकार: कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाएगी केंद्र सरकार : कर्दम
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बेहतर कदम उठाया है। उनकी उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 59048 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद कांता कर्दम ने कहा कि देश में एक करोड़ 36 लाख ऐसे छात्र हैं जो आर्थिक कारणों से दसवीं के बाद कि पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। केंद्र सरकार की योजना है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी छात्र उच्चतर शिक्षा से वंचित न रहे। इसीलिए मेट्रिकोत्तर छात्रवृति (पीएमएस-एससी) की केंद्रीय प्रायोजित स्कीम में इस बजट आवंटन किया गया है। पार्थी छात्रों के खातों में सीधे डीबीटी प्रणाली के तहत पैसा भेजा जाएगा। योजना के संचालन में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया विपिन चौधरी, गौरव गर्ग, विपिन चौधरी, नितिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें