फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार सवार ने बाइक सवारों पर तानी पिस्टल, खुद को बताया एसटीएफ जवान

Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। पीछा करने का संदेह जताते हुए एक व्यक्ति ने खुद को एसटीएफ का जवान बताते हुए बाइक सवार दो लोगों पर पिस्टल तान दी। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


कैंडल गांव निवासी प्रवेश ने बताया कि रविवार शाम वह मुरादखेड़ी गांव निवासी अजय के साथ मुख्य बस स्टैंड पर स्थित शिवालिक बैंक के पास खड़ा था। वहां पर काले रंग की क्रेटा कार खड़ी थी। कार में डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप भी रखी थी। प्रवेश ने बताया कि जब वह दोनों बाइक पर सवार होकर नकुड की ओर जाने लगे तभी कार चालक ने उनका पीछा कर ग्लैक्सी गार्डन के पास रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते उसने खुद को एसटीएफ का जवान बताते हुए उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि वह उनका पीछा कर रहे हैं।
प्रवेश ने बताया कि उनके द्वारा सफाई देने के बावजूद भी कार सवार ने उनके साथ गाली गलौज की। शोर शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रवेश ने बताया कि घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें