फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रक में पीछे से टकराई कार, डॉक्टर की दर्दनाक मौत, बच्चे समेत सात लोग गंभीर घायल

Sun, 22 Feb 2026 12:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के नागल में स्टेट हाईवे पर कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में उमरा से लौट रहे डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर साधारण सिर चौराहे के पास शनिवार रात करीब दो बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उमरा से लौट रहे थे, एयरपोर्ट से गांव जा रहा था परिवार
मृतक की पहचान बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव पठलोकर निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर आबिद अली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सऊदी अरब से उमरा कर लौटे थे। परिजन उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर गांव वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

बच्चे समेत सात लोग गंभीर घायल
हादसे में आदिल खान की पत्नियां सीमा खान और बुशरा खातून, आठ वर्षीय बेटा उमेर, देवबंद निवासी अब्दुल रहीम, नौसाबा निवासी नौगांव काशीपुर और मृतक के दो साले फरीद व आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, जांच जारी
पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। उमरा से लौटने की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें