फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर खड़े वाहन में टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
सुंदरपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार की जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दून हाईवे पर खड़े वाहन में टकराई कार, चालक की मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की तड़के तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े किसी वाहन में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कटर से कार को काटकर किसी तरह चालक के शव को बाहर निकाला।
हादसा सुबह साढ़े पांच बजे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सुंदरपुर तिराहे पर हुआ। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे पर खड़ी देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार चालक देहरादून की तरफ जा रहा था। चालक का शव कार के अगले हिस्से में फंसा था। गैस कटर मंगवा कर किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर टोनी सिंह (25) पुत्र भगवान सिंह निवासी मकान नंबर 297 कस्बा पाशा सेम टू चूरु खोबा पट्टी जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने के कारण वह सड़क पर खड़े किसी बड़े वाहन से टकराया है। हादसे के बाद जिस वाहन से टक्कर हुई है, उसका चालक उसे लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें