फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 28 फरवरी से बहाल हो जाएंगी निरस्त की गईं ट्रेनें

Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे की ओर से कोहरे के चलते रद्द की गईं अधिकतर ट्रेनें अगले सप्ताह से ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। रेलवे ने दो दिसंबर से 28 फरवरी तक लंबी दूरी की करीब दो दर्जन ट्रेनों को रद्द किया था। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबी दूरी के ट्रेनों के ट्रैक पर दौड़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे के चलते लंबी दूरी के 24 ट्रेनों को रद्द किया गया था। रद्द की गई ट्रेनों में ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल थीं। अब अगले सप्ताह से रद्द की गई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में चलने लगेंगी। जो प्रमुख ट्रेनें संचालित होंगी उनमें योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, लालकुआं एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, टाटा नगर एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें