फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर कारोबार में उछाल, हुई धन वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धनतेरस पर बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। ज्वेलरी शोरूम से लेकर आटोमोबाइल्स और बर्तन व्यापारियों के यहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। चांदी के लक्ष्मी गणेश और सिक्कों की खरीद को प्राथमिकता दी गई। वहीं, घरों को रोशन करने के लिए दीये, मोमबत्ती, सजावटी सामानों और गिफ्ट की भी खूब बिक्री हुई। त्योहार पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

दरअसल, धनतेरस पर लोग नए बर्तन, वाहन, जेवर और इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद आदि खरीदकर घर ले जाते हैं। इसी के चलते मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही। शहर के कोर्ट रोड पर ज्वेलर्स और अन्य दुकानदारों ने भव्य सजावट कराई हुई थी। कई दुकानों के बाहर सजावटी सामानों की बिक्री के स्टाल लगाए गए। वहां से आर्टिफिशियल फूल, गुलदस्ते, पेंटिंग, बंदनवार, गेट, चरण, मोतियों और फूलों की माला आदि की खरीद की गई। वहीं, नया बाजार, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड पर बर्तन कारोबारियों के यहां भी सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। कोई अपने लिए स्टील की प्लेट खरीद रहा था तो, कोई भगोना और कटोरी।
-- अच्छे कारोबार की खुशी में सजे शोरूम
शहर में लिंक रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड और अंबाला रोड स्थित आटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों के स्वागत के लिए विशेष सजावट कराई गई। लिंक रोड पर बाइक शोरूम संचालक ने तो बड़ी एलईडी के साथ म्यूजिक सिस्टम तक लगाया हुआ था।
विज्ञापन

--- चांदी खरीदने में रही ज्यादा दिलचस्पी
राघव ज्वेलर्स के मालिक अजय शंकर सिंघल ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों में चांदी के जेवर और लक्ष्मी गणेश खरीदने की दिलचस्पी ज्यादा रही। पहली बार ऐसा हुआ जब चांदी की 20 से ज्यादा बांसुरी भी बिकी हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनी का चांदी का सिक्का भी खूब बिका।
--- मिट्टी की मूर्ति और दीयों की बिक्री
शहर के सराय चौकी, शहीद गंज, जामा मस्जिद के निकट, दीवानी कचहरी के निकट, दिल्ली रोड आदि स्थानों पर दीयों के अलावा मिट्टी तथा पीओपी से बने लक्ष्मी गणेश की बिक्री भी खूब हुई। चूंकि दीपावली पर लक्ष्मी गणेश का ही विशेष पूजन होता है, इसलिए लोगों ने मिट्टी की मूर्तियों में ज्यादा ध्यान दिया।
----- बर्तनों पर महंगाई का असर
बर्तन व्यापारी राजीव सिंघल ने बताया कि स्टील के बर्तनों पर 80 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए हैं। बीते वर्ष जो बर्तन 200 रुपये था, उसकी कीमत 300 की हो गई। लोगों ने स्टील की कटोरी, प्लेट, चम्मच आदि खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया। वहीं ज्यादातर लोगों ने घर की जरूरत के अनुसार बर्तनों की खरीद की। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले 50 प्रतिशत तक कारोबार बढ़ा है। इससे कारोबारियों में जान आई है।
विज्ञापन

----- आंकड़ों में कारोबार की स्थिति
20 करोड़ से ज्यादा ज्वेलरी का कारोबार
20 करोड़ रुपये गिफ्ट आइटम की बिक्री हुई
20 करोड़ रुपये इलेक्ट्रानिक्स कारोबार
12 करोड़ रुपये से ज्यादा के वाहनों की बिक्री
10 करोड़ रुपये का कपड़ों का कारोबार
10 करोड़ रुपये बर्तनों का कारोबार हुआ
08 करोड़ रुपये का सजावटी सामान बिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें