फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़ और गंगोह से सीधे आगरा के लिए बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अब नकुड़ और गंगोह क्षेत्र के लोगों को आगरा का ताजमहल देखने जाने के लिए सफर आसान हो जाएगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आगरा डिपो ने एक साधारण बस सेवा आगरा से गंगोह के बीच शुरू की है तो सहारनपुर डिपो की तरफ से शुक्रवार से नकुड़ से आगरा तक बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आगरा डिपो की तरफ से शुरू की गई बस सेवा का रूट और सहारनपुर डिपो से शुरू होने वाली बस के संचालन का रूट एक ही रहेगा। आगरा डिपो ने मंगलवार को बस सेवा आरंभ की, जो मेरठ के रास्ते शामली होकर गंगोह पहुंची। बुधवार को यह बस गंगोह से आगरा के लिए रवाना हुई।
वहीं, सहारनपुर डिपो की तरफ से नकुड़ से गंगोह वाया शामली के रास्ते मेरठ होते हुए आगरा तक बस का संचालन होगा। इन दोनों बसों का संचालन शुरू होने से नकुड़ और गंगोह क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि इन बसों का जो रूट है, वह आगरा नगर के विश्वविख्यात पर्यटक स्थलों व स्थापत्यकला के अलावा अलीगढ़ स्थित प्रसिद्ध विश्वविद्यालय, खुर्जा के शानदार मिट्टी के बर्तनों, मेरठ के व्यापारिक व चिकित्सीय सुविधाओं के गढ़ में रुचि रखने वाले आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

-- तैयार करा रहे रूट, शुक्रवार से करेंगे संचालन
सहारनपुर डिपो की तरफ से नकुड़ से आगरा तक बस संचालन करने की प्रक्रिया है। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है और शुक्रवार से बस का संचालन कराया जाएगा। -- जगदीश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें