फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ की वजह से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का खूब उल्लंघन हो रहा है। भीड़ की वजह से बुधवार को नेहरू मार्केट में काफी देर जाम लगा रहा। यातायात और थाना पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। श्रीराम चौक पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका।
विज्ञापन

बुधवार को घंटाघर से लेकर श्रीराम चौक और चौकी सराय तक भीड़ की वजह से जाम लग गया। यातायात पुलिस ने ने श्रीराम चौक के पास नेहरू मार्केट की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका और प्रताप मार्केट की तरफ से भेजा। इसके बाद जाम खुल सका। इसके अलावा मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप सहित अनेक बाजारों में लोगों की भीड़ रही। लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नजर आए। महानगर में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर 60 से अधिक लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें