फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों ने जाम लगाया

Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
During the police rattling jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में रविवार की सुबह डग्गामार वाहन चालक और रोडवेज बस चालक के बीच सवारी बैठाने को लेकर हाथापाई हो गई। इसके बाद गुस्साए रोडवेज चालकों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे एक दरोगा ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दी जिस पर लोगों और भाजपाइयों में आक्रोश है। सुबह के वक्त कस्बे में सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज चालक और डग्गामार वाहन के चालक के बीच पहले कहासुनी हो गई और इसके बाद हाथापाई हो गई।

इससे क्षुब्ध रोडवेज चालकों ने जाम लगा दिया। इसे खुलवाने के लिए थाने से एक दरोगा को भेजा गया लेकिन उसने अभद्रता की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं दो टाटा मैजिक वाहनों को भी उसने सीज कर दिया। एक भाजपा विधायक के बारे में भी अभद्र टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश पैदा हो गया। डग्गामार वाहनों के एजेंट के साथ भी धक्का मुक्की की। हालांकि बाद में पुलिस ने चालकों को समझाकर जाम  खुलवा दिया।

इसके बाद बस चालक सतेंद्र ने डग्गामार वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश कठेरिया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें