फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शोरूम में लगाई सेंध, दो बाइक ले गए

विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ स्थित टीवीएस के शौरूम शटर फाडकर बाइक चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित आटोमोबाइल कंपनी के शोरूम में शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। शटर और अंदर के शीशे का गेट तोड़कर चोर शोरूम में घुसे और यहां से 160 सीसी की दो बाइक चुराकर ले गए। शोरूम स्वामी और कर्मचारी शनिवार सुबह पहुंचे तो घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोरूम के स्वामी दीपक कुमार त्यागी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे शटर और गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद वे शोरूम में मौजूद 160 सीसी बाइकों में से दो बाइकों को लेकर चले गए। एक बाइक की कीमत सवा लाख रुपये है। घटना का पता चलने के बाद थाना सदर बाजार से पुलिस टीम पहुंची। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मौके के हालात के हिसाब से छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की संख्या दो मानी जा रही है।
सर्द मौसम में चोर सक्रिय हो गए हैं। वहीं, देर रात हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल भी खोल दी है। शोरूम स्वामी और आसपास के दुकानदारों ने रात में नियमित गश्त की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत का कहना है कि घटना की जांच शुरू करा दी गई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पेपर मिल रोड़ स्थित टीवीएस के शौरूम शटर फाडकर बाइक चोरी- फोटो : SAHARANPUR

पेपर मिल रोड़ स्थित टीवीएस के शौरूम शटर फाडकर बाइक चोरी के बाद जांच करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें