उत्पादकता एवं गुणवत्ता अच्छी
इस सीजन में जहां गेहूं की बढ़िया उत्पादकता है, वहीं गुणवत्ता भी अच्छी है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों के मानकों पर गेहूं खरा उतर रहा है। इस सीजन में अधिकांश गेहूं रोग रहित है। जिससे गेहूं की पैदावार अच्छी क्वालिटी की है।
जनपद में हो रही गेहूं खरीद ने 17 मई तक गत वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में 62269 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि गत पूरे सीजन में 60000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। - प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
एक नजर में जिले में गेहूं की सरकारी खरीद
गेहूं क्रय केंद्र 98
गेहूं खरीद 62269 मीट्रिक टन
गत वर्ष कुल खरीद 60000 मीट्रिक टन
गेहूं बेचने वाले किसान 17213
खरीदे गए गेहूं का मूल्य 122.98 करोड़ रुपये
किया गया भुगतान 96.35 करोड़ रुपये
नोट: खाद्य विभाग के 18 मई के आंकड़ों के अनुसार।