फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने सहारनपुर में बताई संपूर्ण यूपी में लाॅकडाउन न लगाने की वजह, कही ये बात

Mon, 17 May 2021 07:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड पॉजिटिव दर घटी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और प्रदेश सरकार लगी हुई हैं। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की योजना पर काम चल रहा है। यहां उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के दौरान रोटी का संकट नहीं आने देने की बात कही।
विज्ञापन
कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कोरोना संक्रमण को लेकर निगरानी की व्यवस्था क्या है और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से किस तरह फीडबैक लिया जाता है। अधिकारियों ने उन्हें यह सभी जानकारियां दीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को अपराह्न 1:40 बजे पुलिस लाइन में राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद करीब पौने दो बजे वाया कार से कलक्ट्रेट परिसर आए। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संक्रमण की स्थिति के बारे में भी पूछा। यह भी पूछा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों को समय पर कोविड दवा किट पहुंचने की क्या व्यवस्था है और किस तरह से मरीजों से इसकी जानकारी ली जाती है।

डीएम अखिलेश सिंह ने उन्हें यहां की व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, मंडलायुक्त एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा भी मौजूद रहे। करीब 15 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस की तरफ रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड पॉजिटिव दर घटी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और प्रदेश सरकार लगी हुई हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर काफी प्रयास किया गया है। अब ब्लैक फंगस को देखते हुए सरकार का प्रयास है कि पोस्ट कोविड के लिए हर जिले में अलग से व्यवस्था की जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में संपूर्ण लाॅकडाउन न लगाकर कोरोना कर्फ्यू संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है, लेकिन किसी के सामने रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा। वहीं सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद में गन्ना विभाग से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाएंगे। सहारनपुर जनपद में 11 प्लांट लगने हैं। साथ ही उन्होंने कहा लोगों को राशन वितरित किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में पिछले 16 दिनों में 1,61,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं। यूपी में अब तक 4.5 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है। पांच मई से हमारी निगरानी समिति की टीम घर-घर स्क्रीनिंग का काम कर रही है।

भाजपा नेताओं ने हेलीपेड पर किया स्वागत 
पुलिस लाइन में जब मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से उतरे तो उनका अभिनंदन करने के लिए भाजपा नेता भी पुलिस लाइन पहुंच गए थे। यहां पर गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें