कार की टक्कर से बुलेट बाइक सवार युवक की मौत
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर में वन विभाग की चौकी के पास मोटर साइकिल व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हादसा हाइवे पर सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे वन विभाग की चौकी पास हुई। आजाद (28) पुत्र तहसीन निवासी चंदन नगर देहरादून अपनी बुलेट मोटर साइकिल से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वह गणेशपुर से आगे पहुंचे देहरादून की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक आजाद के चाचा दिलशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।