फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 98.6 फीसदी मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 98.6 फीसदी मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले काफी हद तक कम होने लगे हैं। कोरोना को मात देने वालों का प्रतिशत भी 98.6 है। ऐसे में ड्यूटी में लगेे चिकित्सकों और स्टाफ के मन से भी इस बीमारी का डर काफी हद तक कम हुआ है।
जनपद में सोमवार तक कुल 8265 कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 7462 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 529 एक्टिव मरीज हैं। जनपद में इस बीमारी से 118 लोगों की जान जा चुकी है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 93 फीसदी के आसपास है, लेकिन सहारनपुर में यह कोरोना 98.6 फीसदी तक है। इसका फायदा यह हुआ है कि कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों और स्टाफ के मन से इस बीमारी के प्रति भय कम हुआ है। कोविड सेंटर छुटमलपुर के प्रभारी डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि अब कोविड में ड्यूटी के लिए चिकित्सक और स्टाफ खुद आगे आ रहे हैं। हालांकि चिकित्सक और स्टाफ ड्यूटी में पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सात माह से (डॉ. नवदीप गुप्ता) खुद अपने घर पर नहीं सो रहे हैं।
विज्ञापन

------
कोविड सेंटर में ड्यूटी की स्थिति
कोविड सेंटर में 14 दिन के लिए पूरी टीम की ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें छह चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स, छह स्वीपर, तीन वार्ड ब्वाय, दो फार्मासिस्ट और दो लैब टैक्निशियन रहते हैं। इनकी ड्यूटी आठ घंटे की होती है। 14 दिन के बाद दो दिन होम क्वारंटीन रहते हैं। कोरोना जांच की जाती है। यदि पॉजिटिव आते हैं तो होम आइसोलेट करते हैं। एक टीम का नंबर तीन माह में आता है।
विज्ञापन

------
सहारनपुर में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। यह पूरी प्रशासनिक मशीनरी और चिकित्सा विभाग मेहनत का नतीजा है। साथ ही जनता ने भी सावधानी बरती है। चूंकि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में जनता से अपील है कि वह आगे भी सावधानी बरतने में लापरवाही ना करे।
- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें