फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा से 150 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
हौजरी कारोबारी राघव - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इस बार कांवड़ यात्रा में मोदी-योगी के साथ बुलडोजर की छाप भी नजर आएंगी। सहारनपुर के होजरी कारोबारियों के पास मोदी-योगी और बुलडोजर छपी टीशर्ट की मांग ज्यादा है और इसके लिए अभी से एडवांस बुकिंग हो रही हैं और दूसरे प्रदेशों से आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। कारोबारियों को 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब, जम्मूू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी के लाखों शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर लौटते हैं। आगामी 14 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर होजरी कारोबार में उछाल है। कांवड़ियों से संबंधित टी-शर्ट, टोपी, लोवर, बनियान, अंडरवियर, बैग सहित होजरी का अनेक सामान एडवांस बुकिंग कर मंगवाए जा रहे हैं। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी के जिलों से कांवड़ियों के भगवा वस्त्रों के आर्डर मिल रहे हैं। कई कारोबारियों के यहां एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। हिरनमारान के कपड़ा व्यापारी योग चुघ का कहना है कि कोलकाता के बाद सहारनपुर में सबसे बड़ा होजरी का कारोबार है। इस बार 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना काल से पहले भी जिले में होजरी का कारोबार अच्छा रहता था। होजरी कारोबारी संजय का कहना है कि फैक्टरियों में कांवड़ियों के कपड़े बन रहे हैं और दूसरे प्रदेशों में भी माल जाना शुरू हो गया है। इस बार बेहतर कारोबार होने का अनुमान है।
150 से 400 रुपये तक है एक टीशर्ट की कीमत
मटियामहल के होजरी कारोबारी राघव मक्कड़ का कहना है कि कांवड़ियों की वेशभूषा से संबंधित कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बुलडोजर छपी भगवा टी-शर्ट की मांग ज्यादा है। एक टी-शर्ट की कीमत 150 से 400 रुपये तक है। इसी तरह लोवर की कीमत 200 से 400 रुपये तक है। इसके अलावा टोपी, बनियान, बैग और चश्मों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

कई प्रदेशों से मिले हैं आर्डर
होजरी मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वैभव कांबोज ने बताया कि कारोबार शुरू हो चुका है। होजरी कारोबारियों को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और दिल्ली से भी आर्डर मिल रहे हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
कच्चा माल हुआ महंगा
कारोबारी मनोज जैन ने बताया कि इस बार कच्चा माल महंगा हुआ है, जिससे कि लागत बढ़ गई है और बचत कम हो गई है। बाजार में टी-शर्ट और लोवर के अलावा कैपरी, हाफ पैंट, गमछे की भी मांग ज्यादा है।

हौजरी कारोबारी मनोज जैन- फोटो : SAHARANPUR

हौजरी कारोबारी वैभव कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

व्यापारी योग चुग- फोटो : SAHARANPUR

हौजरी कारोबारी संजय- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हौजरी बाजार में कांवडियो के लिये भोले की टीशर्ट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हौजरी बाजार में कांवडियो के लिये भोले के साथ मोदी योगी व बुलडोजर की टीशर्ट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हौजरी बाजार में कांवडियो के लिये भोले की टीशर्ट व मोदी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें